कौशाम्बी, जुलाई 9 -- Kausambi News: तहसील चायल के अहलादपुर गांव में सरकारी भूमि पर हुई बुलडोजर कार्रवाई अब विवाद का विषय बन गई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में तैनात जवान रामकिशन भारती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर हड़कंप मچا दिया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई या सिर्फ खानापूर्ति?अवलोकन पीड़ित जवान ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने उनके परिवार के मकान पर तो कार्रवाई कर दी, जबकि उसी गाटा संख्या पर बने अन्य कथित अवैध निर्माणों को छोड़ दिया गया। जवान ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। अहलादपुर गांव निवासी रामकिशन भारती का कहना है कि उनके पिता लल्लू पासी पिछले करीब 35 वर्षों से गाटा संख्या 316 के एक हिस्से पर बने मकान में ...