कौशाम्बी, जुलाई 17 -- Kausambi News: जीपीएस पब्लिक स्कूल देवीगंज में समर वेकेशन के दौरान दिए गए होमवर्क का शुक्रवार को मूल्यांकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान रचनात्मक पेंटिंग करने वाले तीन बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सच्चिदानंद त्रिपाठी ने कहा कि समर वेकेशन होमवर्क का उद्देश्य केवल छुट्टियों में पढ़ाई जारी रखना नहीं, बल्कि बच्चों की रचनात्मकता, अनुशासन, आत्मविश्वास और सीखने की निरंतरता बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी प्रत्येक कार्य को पूरी लगन ईमानदारी और समयबद्ध तरीके से पूरा करते हैं, वही आगे चलकर हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि आज की गई मेहनत, पढ़ाई, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही आने वाले भविष्य में आप सभी को एक बेहतर मुकाम पर स्थापित...