कौशाम्बी, जुलाई 14 -- Kausambi News: सैनी के सौरई खुर्द में बड़ी बहन के यहां रह रही छोटी बहन को ससुरालियों ने जमकर पीटा। समझौता न करने से ससुराली नाराज थे। युवती को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोखराज के भिखियापुर मझियांवा गांव की रंजना भारती पुत्री राम प्रसाद अपनी बड़ी बहन अंजू देवी के साथ उसकी ससुराल सौरई खुर्द में रहती है। रंजना भारती ने सैनी कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बड़ी बहन के देवर सचिन के खिलाफ केस दर्ज करा रखा है। इस मामले में समझौते के लिए ससुराली उस पर दबाव बना रहे थे। आठ जुलाई को ससुरालियों ने दोबारा उस पर दबाव बनाया और समझौता करने के लिए कहा। जब उसने इंकार कर दिया तो जेठ रामराज, देवर सचिन, जेठानी गीता देवी, सास लल्ली देवी ने उसको बेरहमी से मारापीटा। उसकी बहन बीचबचा...