कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम कार्यालय परिसर में सफाई मित्रों एवं सफाई कार्य से जुड़े कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और संचारी रोगों से बचाव की कार्यशाला हुई। नगर अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी और अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर कड़ाधाम की चिकित्सकीय टीम ने कर्मचारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया।चिकित्सकों ने जांच के बाद कर्मचारियों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि सफाई मित्र नगर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: सफाई कर्मियों के स्वास्थ्...