कौशाम्बी, जुलाई 5 -- Kausambi News: करारी क्षेत्र के अषाढ़ा गांव में तैनात सफाई कर्मचारी ने मनमानी की हद कर दी है। आरोप है कि वह नियमित तरीके से सफाई करने गांव नहीं जाता है। इसकी वजह से गांव में चहुंओर गंदगी फैली हुई है। गंदगी के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल है। बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने डीपीआरओ का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Buxar News: अरक पंचायत में थमा सफाई अभियान, गांवों से गायब हुए स्वच्छता कर्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...