कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा के समसपुर गांव निवासी दूधिया राजलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक सवार अंजनी पांडेय घायल हो गए।मृतक के बड़े भाई देशराज के अनुसार सोमवार शाम राजलाल और अंजनी पांडेय चरवा स्थित डेयरी में दूध बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। बंदरहाई बाग के समीप सामने से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजलाल की मौत हो गई, जबकि अंजनी घायल हो गए। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मनौरी गांव निवासी सिक्का पुत्र रामसिंह सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दो बाइकों की भिड़ंत में दूधिया की मौत, दूसरा युवक गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...