Kausambi News: सड़क सुरक्षा अभियान में 92 वाहनों के ई-चालान
कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- Kausambi News: सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शनिवार को सुबह से शम तक जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान चालकों को जागरूक किया गया। 92 वाहनों के ई-चालान किए गए। डीएसपी ट्रैफिक भैया संतोष कुमार ने बताया कि सभी थानों और यातायात पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की। मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने, ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट व नंबर प्लेट समेत अन्य नियमों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर 92 वाहनों का ई-चालान किया गया। वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा नशे में वाहन न चलाने की हिदायत दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.