Kausambi News: सड़क दुर्घटनाओं में महिला व पुरुष की गई जान
कौशाम्बी, नवम्बर 6 -- Kausambi News: कड़ा धाम और संदीपन घाट थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कोसम इनाम गांव निवासी राजेंद्र (36) पुत्र लल्लू एक सप्ताह पहले मूरतगंज में एक ठेकेदार के यहां मजदूरी करने गया था। वहीं, कमरा लेकर अन्य मजदूरों के साथ रहता था। गुरुवार की शाम मजदूरी करने के बाद पैदल कमरा जा रहा था। बड़ा तालाब के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मूरतगंज चौकी पुलिस ने घायल को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां रात को मौत हो गई। इसी तरह कड़ा धाम था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.