कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: कल्याणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ननमाई गांव में प्रवेश करते ही पीडब्ल्यूडी सड़क के किनारे कूड़े का ढेर लगा है। स्थानीय लोगों की ओर से घरों का कचरा लगातार सड़क किनारे फेंके जाने से गंदगी सड़क तक फैल गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।जानकारी के अनुसार यह मार्ग नेशनल हाईवे से जीटी रोड होते हुए शहजादपुर, दुर्गा भाभी गंगा सेतु पुल और प्रतापगढ़ को जोड़ता है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बढ़ रही है। उन्होंने ग्राम पंचायत और ब्लॉक प्रशासन से नियमित सफाई कराने तथा सड़क किनारे कूड़ा फेंकने पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...