कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के खोंपा गांव की प्रीती देवी पत्नी रामविशुन ने बताया कि उसकी बहन कल्पना ने अपने हिस्से की जमीन इलाके के पनारा गोपालपुर (धनाजी) गांव निवासी सुनीता देवी व रेशमा देवी को बेच दिया था। क्रेता पक्ष 20 जुलाई 2025 को क्रय की गई भूमि पर निर्माण करा रहा था। तभी गांव के ही चंदीलाल, उसके भाई जगन्नाथ, कृष्ण चंद्र, बेटा राहुल, परिवार के देवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, सुनीता देवी, सत्यम, दशरथ, राधेश्याम, विजय, राममोहन व सुरेश मौके पर आकर निर्माण बंद कराने लगे। नहीं बंद करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीड़िता तथा उसके पिता उमा किशोर को हत्या करने के इरादे से दौड़ा लिया। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर प...