कौशाम्बी, अगस्त 17 -- Kausambi News: पइंसा थाना क्षेत्र के पटकन का पुरवा मजरा थोन निवासी रमेश सिंह ने बताया कि रविवार की शाम वह किसी काम से सैनी के इटैलीपुर मजरा थोन गया था। वहां एक दुकान पर गुटखा खरीदने लगा। तभी थोन निवासी जगरूप आ गया और पुराने मुकदमे को लेकर गाली देने लगा। विरोध करने पर अपने भाई धर्मपाल के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। शिकायत पर सैनी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी टीएन पांडेय ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...