कौशाम्बी, अक्टूबर 22 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ गांव में फसल नष्ट कराने का विरोध करने पर सगे भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आरोपियों ने घर पर चढ़कर भी गाली-गलौज की। आरोप है कि बाद में कथित वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित कर जातीय संघर्ष की स्थित पैदा करने का प्रयास किया। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। बालकमऊ निवासी प्रमोदानंद ने बताया कि 21 अक्तूबर की शाम उसका भाई सदानंद खेतों की ओर गया था। वहां देखा कि काटकर रखी गई धान की फसल को मवेशी चट कर रहे थे। मवेशियों को लेकर जाने के लिए कहने पर गांव के ही पशु पालक आकाश व उसके भाई आशीष ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: युवक को बंदूक की बट से पीटा, वीडियो वायरल विरोध करने पर अपने पिता र...