Kausambi News: सगे भाइयों की पिटाई के मामले में केस दर्ज
कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद निवासी फैसल रजा ने बताया कि सोमवार दोपहर उसका भाई अहमद रजा छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में फरीदगंज के पास वहीं के रहने वाले प्रदीप, अतुल, आकाश व एक अन्य ने मिलकर उसे रोक लिया। मामूली बातचीत के बाद लोहे की तार से पिटाई की। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: स्कूल से लौट रहे दो भाइयों को रास्ते में रोककर केबल से पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.