कौशाम्बी, अगस्त 28 -- Kausambi News: नदियों में बढ़ते जलस्तर और तेज जलप्रवाह को देखते हुए समर्थ किसान पार्टी की टीम ने गुरुवार शाम व शुक्रवार को कड़ा ब्लॉक के गंगा किनारे बसे कई गांवों का स्थलीय जायजा लिया। टीम ने अकबरपुर, असदपुर, जहगीराबाद, हब्बूनगर, शहजादपुर और तरसौरा गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से बातचीत की। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि आकस्मिक जल संकट से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से अभी तक पर्याप्त इंतजाम और जागरूकता अभियान नहीं चलाया गया है। गंगा में भारी जलप्रवाह दिखाई दिया। घाट और नदी किनारे के कई स्थान जलमग्न मिले। असदपुर गंगा घाट पर कुछ लोग तेज बहाव के बीच नदी में काफी अंदर तक नहाते नजर आए। यह भी पढ़ें- Hajipur News: हाजीपुर आपदा एडीएम ने राघोपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना किया मौके पर न तो जल पुलिस और न ह...