कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को संभावित बाढ़ के दृष्टिगत कुबरी एवं कालेश्वर घाट का भ्रमण कर आमजन की सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दोरान उन्होंने लोगों को जागरूक करते रहने के साथ-साथ नाव पर क्षमता से अधिक लोगों ने बैठाने व सभी के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। भ्रमण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव एवं अधिशासी अधिकारी दारानगर को निर्देशित किया कि घाटों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं जेटी की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित कराई जाए। नाव संचालन की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में नाव पर निर्धारित ...