Kausambi News: संपूर्ण समाधान दिवस में मोबाइल देखने का वीडियो वायरल
कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: सिराथू तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक अधिकारी का मोबाइल पर रील देखते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उस समय मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी और उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिकारियों को पूरी गंभीरता के साथ शिकायतें सुननी चाहिए। ऐसे में किसी अधिकारी का मोबाइल पर व्यस्त दिखाई देना सवाल खड़े करता है। हालांकि, हिंदुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। मामले में उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी वीडियो के वायरल होने की जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अधिकारियों ने सुनीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.