Kausambi News: संदिग्ध हाल में विवाहिता ने निगला जहर, मौत
कौशाम्बी, जुलाई 10 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव की एक विवाहिता ने गुरुवार देर शाम संदिग्ध हालत में जहर खा लिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। जजौली निवासी सतीश रविदास इटावा जिले में रहकर प्राइवेट काम करता है। गांव में उसकी 35 वर्षीय पत्नी प्रमिला आठ वर्षीय बेटे शिवा व छह वर्षीय शनि के साथ रहती थी। गुरुवार को सतीश गांव आया था। इसी शाम अचानक उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक, पूछताछ में प्रमिला ने जहर खाने की बात कही। इस पर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्रमिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतका के दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.