Kausambi News: संदिग्ध हाल में रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव
कौशाम्बी, नवम्बर 2 -- Kausambi News: अजुहा कस्बा निवासी एक युवक की रविवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसका शव पास ही सकरा बाबा मंदिर के समीप रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। परिवार वालों ने फिलहाल किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। अजुहा के वार्ड नंबर दो का रहने वाला अंकित (18) पुत्र छोटेलाल पढ़ाई के साथ पिता के कामों में हाथ भी बंटाता था। रविवार की रात कस्बे का मेला था। इसमें उसने दुकान भी लगा रखी थी। रात लगभग 10 बजे अचानक वह लापता हो गया। इसी के बाद कस्बे से थोड़ी दूर पर सकरा बाबा मंदिर के समीप रेल ट्रैक पर उसकी लाश पड़ी मिली। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले भी बदहवाश हालत में पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए शव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.