Kausambi News: संदिग्ध हाल में बुजुर्ग लापता, मिले खून के निशान
कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव निवासी एक बुजुर्ग गुरुवार की सुबह संदिग्ध दशा में लापता हो गए। उनकी चारपाई के पास खून के निशान मिले। इसे लेकर चिंतित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने वृद्ध की तलाश शुरू कर दी है। सौरई बुजुर्ग निवासी 70 वर्षीय कल्लू प्रसाद यादव बुधवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में चारपाई डालकर सो गए। बड़े बेटे स्वतंत्र यादव के मुताबिक, गुरुवार सुबह नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि पिता लापता थे। उनकी चारपाई के समीप खून के धब्बे पड़े थे। ऐसे में अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के आसपास जंगल, कुएं, भट्ठों व गंगा किनारे तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। खोजबीन के बाद परिजनों ने डायल 112 तथा कड़ा धाम पुलिस को सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.