Kausambi News: संदिग्ध हाल में जहर निगलने से महिला की मौत
कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के लेदरहापर मजरा पारा हसनपुर गांव की एक महिला ने बुधवार शाम संदिग्ध हाल में जहर खा लिया। मंझनपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खुदकुशी की कोई ठोस वजह फिलहाल साफ नहीं है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। लेदरहापर मजरा पारा हसनपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार दो महीने पहले ही अहमदाबाद गया है। वह वहां पर प्राइवेट नौकरी करता है। पांच साल पहले उसकी शादी क्षेत्र के ही गुवारा तैयबपुर गांव की सविता देवी (26) पुत्री दशरथ से हुई थी। दंपती को तीन साल का एक बेटा शिवांश है। बुधवार की शाम सविता ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने आननफानन सविता को मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.