Kausambi News: संदिग्ध हाल में अधेड़ की मौत, घर पर मिला शव
कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के दानपुर गांव निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। रविवार की दोपहर उसका शव घर के भीतर जमीन पर पड़ा मिला। मृत्यु की वास्तविक वजह साफ नहीं है। परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। दानपुर निवासी किरतानी पाल (55) पुत्र कल्लू पाल किसानी करता था। वह गांव में अपनी मां के साथ रहता था। जबकि, उसकी पत्नी और बच्चे प्रयागराज में रहते हैं। रविवार को पड़ोसियों एवं अन्य परिजनों की नजर घर के अंदर जमीन पर पड़े किरतानी पाल पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पश्चिम शरीरा थाना प्रभारी बीएन पांडेय पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.