कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: चित्रकूट जिले की एक किशोरी की शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए यहां लाए थे। चिकित्सकों ने जहर से मौत होने की आशंका व्यक्त की है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। चित्रकूट जिले के सरधुआ थाना क्षेत्र के चांदी धुमाई निवासी राम सुभग ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर उनकी 17 वर्षीय बेटी रोशनी की अचानक से तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए उसे राजापुर के अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात करीब नौ बजे रोशनी की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों ने जहर खाने से मौत होने की आशंका व्यक्त की है। वहीं परिवार वालों ने बताया कि रोशनी की दीमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। जहर उस...