कौशाम्बी, जुलाई 3 -- Kausambi News: प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर में शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक कर स्वच्छता और रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देना था। विद्यालय की शिक्षिका डॉ. शालिनी सिंह ने विद्यार्थियों को संचारी रोगों के कारण, उनके फैलने के माध्यम तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संचारी रोगों पर आधारित प्रभावशाली अभिनय प्रस्तुत कर स्वच्छता अपनाने, शुद्ध पेयजल के उपयोग, नियमित हाथ धोने और आसपास के वातावरण को साफ स्वच्छ रखने का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुति ने आम जनमानस को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। डॉ. शालिनी सिंह ने कहा कि मच्छरों से होने व...