कौशाम्बी, जुलाई 10 -- Kausambi News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक डॉ. अरुण तिवारी ने की। इसमें स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध लगभग 300 आशा बहुओं को संचारी रोगों की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधीक्षक ने आशा बहुओं से कहा कि वह अपने अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। बताया कि आप सभी लोगों के घर-घर जाकर उन्हें अपने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर एकत्र कर कूड़ा वाहन में ही डालने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने तथा स्वच्छ भोजन करना संचारी रोगों से बचाव के लिए बेहद जरूरी है। आप सभी आशा बहुएं अपने क्षेत्र के लोगों को विशेष रूप से यह ...