कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- Kausambi News: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को सिराथू तहसील क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म को अधर्म पर धर्म की विजय और अन्याय के अंत का प्रतीक माना जाता है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने दिनभर व्रत रखकर रात में भगवान के जन्म का इंतजार किया। शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर को भी जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडेय की टीम ने मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाकर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी तैयार की। यह भी पढ़ें- अगर किसी कारण जन्माष्टमी की मध्यरात्रि में पूजा करना संभव नहीं है तो क्या करें? जानें पंडित जी से उन्होंने बताया कि रात 12 ...