कौशाम्बी, अक्टूबर 22 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली इलाके की एक युवती का शोहदे ने बीच सड़क पर दुपट्टा खींच लिया। उलाहना देने जाने पर उसके पिता के साथ अभद्रता की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर इलाके के पीड़ित ने बताया कि 17 अक्तूबर की सुबह उसकी बेटी विद्यालय जा रही थी। इस दौरान रास्ते में गांव के ही सूरज कुमार उर्फ राजाबाबू ने उसके साथ छेड़खानी की। दूसरे दिन शाम को आराधना करने दुर्गा पूजा पंडाल जाते वक्त आरोपी ने बीच-सड़क पर छेड़खानी करते हुए दुपट्टा खींच लिया। इसका उलाहना देने जाने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...