कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: चरवा थाने के बेरुआ गांव में शनिवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से बेड में आग लग गई। आग की चपेट में आने से बेड पर सो रही तीन माह की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बेरुआ गांव निवासी शिव कुमार रैदास पुत्र स्व. भुल्लन रैदास शनिवार सुबह अपनी पत्नी नेहा देवी के साथ घर के बाहर साफ-सफाई और घरेलू काम कर रहे थे। उनकी तीन माह की बेटी शिवांशी घर के अंदर बेड पर लेटी थी। इसी दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से बेड में आग लग गई। धुआं उठने का एहसास होने पर परिजन घर के अंदर पहुंचे तो बच्ची आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस चुकी थी। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते ...