कौशाम्बी, जुलाई 8 -- Kausambi News: मंझनपुर (कौशाम्बी), संवाददाता। मंझनपुर के चमनगंज मोहल्ला स्थित कपड़े की दुकान में बुधवार शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास अफरी-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक आग की घटना में करीब 12 लाख का सामान जलकर राख हो गया है।चमनगंज मुहल्ला बाजार में है। यहां के निवासी अमन गुप्ता ने घर पर ही कपड़े व कास्मेटिक की दुकान खोल रखी है। घर के पिछले हिस्से में उसका परिवार रहता है। पीड़ित के मुताबिक बुधवार की शाम करीब पांच बजे पैनल के पास शार्ट सर्किट होने लगी। घटना देख जब तक अमन ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, लपटों ने पूरी दुकान को अपनी जद में ले दिया। शोरगुल मचाते हुए अमन बाहर निकला व परिवार को भी किसी तरह सुरक्षित बाहर...