कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बीएसए व सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर चायल, मूरतगंज व नेवादा के बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से जर्जर विद्यालयों-भवनों के ध्वस्तीकरण-नीलामी की कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। अभी तक अवशेष 18 विद्यालयों-भवनों के ध्वस्तीकरण-नीलामी की कार्रवाई न किए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित बीईओ से कहा कि कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। विकास खंड चायल, मूरतगंज एवं नेवादा में बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर संबंधित तीन बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्...