कौशाम्बी, अक्टूबर 19 -- Kausambi News: गुवारा तैयबपुर गांव में चल रही रामलीला में शूर्पणखा की नाक काटने और माता सीता के हरण की लीला का मंचन कलाकारों ने रविवार रात किया। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन देख दर्शक भावविभोर हो उठे। रामलीला मंचन में दिखाया गया कि शूर्पणखा भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के पास पहुंचती है। घटनाक्रम के दौरान लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। इसके बाद क्रोधित रावण छलपूर्वक साधु का वेश धारण कर माता सीता की कुटिया पहुंचता है और उनका हरण कर लेता है। कलाकारों ने इन प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: शूर्पणखा के सजीव अभिनय और संवादों ने दर्शकों को बांधे रखा रामलीला देखने के लिए ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही...