Kausambi News: शिव मंदिर के पास धंसा रास्ता, एक माह से आवागमन बाधित
कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड 24 संत कबीर नगर स्थित शिव मंदिर के पास रास्ता करीब एक माह से धंसा पड़ा है। लाल सिंह और चुनूं गुप्ता के घरों के बाहर सड़क लगभग दो फीट नीचे धंस गई है। इससे आम रास्ते में दो से तीन फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस कारण बच्चों, बुजुर्गों, श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में गंभीर परेशानी हो रही है। जिम्मेदार हैं कि शिकायत के बाद भी रास्ते को दुरुस्त नहीं करा रहे हैं। वार्ड के लोगों की मानें तो उन्होंने वार्ड की सभासद गमला देवी से मामले की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग आरसीसी सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत है और जनवरी तक निर्माण प्रस्तावित है। वार्ड के लोगों ने तब तक अस्थायी मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन उन्हें संबंधित व्यक्ति बीरेंद्र फौजी से संपर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.