Kausambi News: शिविर में जनकल्याणकारी योजनाएं बताईं
कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- Kausambi News: नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम कार्यालय स्थित मां शीतला सभागार में चल रहे सात दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा सेतु शिविर के दूसरे दिन रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष भाजपा कौशाम्बी कमलेश निषाद, जिला मंत्री दिनेश सोनकर और जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरुण केशरवानी ने किया। शिविर का आयोजन 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नगरवासियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ लेने में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। शिविर में नागरिकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका में लगा शिविर वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा की टीम ने लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.