कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार फौजी के नेतृत्व में शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 20 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से 15 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का पर्यवेक्षण ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रवि रंजन सिंह और डॉ. नंदिनी राघव ने किया। शिविर के दौरान प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवीय सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। इससे दुर्घटना में घायल लोगों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों और गर्भवती महिलाओं सहित जरूरतमंदों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने स्वस्थ और पात्र लोगों से स्वैच्छिक ...