कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: देवाधिदेव महादेव को समर्पित पावन सावन माह में रविवार शाम सौरई बुजुर्ग गांव से शिवभक्तों ने कांवर यात्रा निकाली। डीजे पर बज रहे भगवान शिव के भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु शिव-पार्वती की झांकी के साथ कड़ाधाम स्थित गंगा तट के नांगा मठ पहुंचे। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। शिवभक्तों का जत्था गांव से अंतु का पुरवा, देवीगंज और शरीफाबाद होते हुए कड़ा धाम के कालेश्वर घाट स्थित नांगा मठ पहुंचा। गंगा तट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां गंगा के पावन जल में स्नान किया। इसके बाद पात्रों में गंगाजल भरकर नांगा मठ स्थित खंडित शिवलिंग पर जल, पुष्प और बेलपत्र अर्पित कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- 54 फीट कांवर के साथ निकली सत्य सनातन यात्रा शिवभक्तों ने भग...