कौशाम्बी, जुलाई 25 -- Kausambi News: मूरतगंज ब्लॉक के समसपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान विवाद हो गया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने चरवा थाने में शिकायत देकर सहायक अध्यापक पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ममता चौरसिया ने बताया कि सुबह विद्यालय में राष्ट्रगान चल रहा था। इस दौरान मुख्य गेट बंद था और छोटा गेट खुला था। सहायक अध्यापक निजी वाहन से विद्यालय पहुंचे और मुख्य गेट खुलने में देर होने पर नाराज होकर गाली-गलौज करने लगे। प्रधानाध्यापिका ने राष्ट्रगान समाप्त होने के बाद जब उनसे विवाद का कारण पूछा तो वह और उग्र हो गए। उन्होंने वाहन की डिग्गी से जैक निकाल लिया और जान से मारने की धमकी ...