Kausambi News: शिक्षक से परेशान मदरसे का छात्र लापता, मुकदमा
कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- Kausambi News: कौशाम्बी, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान सैयद सरावां स्थित मदरसे का छात्र संदिग्ध दशा में लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर उसके पिता ने करारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।करारी कस्बा निवासी सलमान ने बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा सैयद सरावां स्थित मदरसे में रहकर पढ़ाई करता था। 22 सितंबर की सुबह मोलवी ने फोन कर बताया कि छात्र संदिग्ध हाल में लापता है। यह सुन पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित के मुताबिक, वह पत्नी के साथ मदरसा पहुंचा और साथ पढ़ने वाले बच्चों से पूछताछ की। इस दौरान बच्चों ने बताया कि शिक्षक जफर छात्र की आए दिन अकारण पिटाई किया करते थे। इसी से परेशान होकर वह भाग गया। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने मामले में शी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.