Kausambi News: शाना नींबी का कोटा निलंबित, कालाबाजारी का मुकदमा
कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: सरकारी राशन की कालाबाजारी के मामले में चायल क्षेत्र के शाना नींबी गांव का कोटा निलंबित कर दिया गया है। कोटेदार के खिलाफ मुकदमा भी कायम कराया गया है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चायल तहसील क्षेत्र के शाना नींबी गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का संचालन शशिकला करती थीं। इल्जाम है कि वह अंगूठा लगवाने के बाद कार्ड धारकों को राशन नहीं देती थीं। खाद्यान कहीं दूसरी जगह ले जाकर बेच देती थीं। कार्ड धारकों ने पिछले दिनों इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की थी। जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश पर चायल के पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार ने जांच की तो आरोप सही पाए थे। स्टाक आदि में गड़बड़ी मिली। इस पर कोटा निलंबित कर दिया गया। पूर्ति निरीक्षक ने रविवार को चरवा थाने में तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.