Kausambi News: शादी का झांसा देकर विवाहिता से किया दुष्कर्म
कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद पड़ोसी हवा सिंह पुत्र चंद्रिका पटेल ने शादी करने का झांसा देकर दुराचार किया। इधर बीच पीड़िता ने विवाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी वादे से मुकर गया। गाली देते हुए उसने जानलेवा धमकी अलग से दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.