Kausambi News: शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म
कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र की एक महिला का कहना है कि पड़ोसी कैलाश पुत्र मातादीन ने शादी का झांसा देकर उसकी 16 साल की बेटी के साथ कई बार दुराचार किया। बाद में शादी करने से मना कर दिया। दबाव बनाने पर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। परेशान महिला ने शनिवार को घटना की शिकायत पुलिस से की। सदर कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.