कौशाम्बी, नवम्बर 4 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। पश्चिमशरीरा कोतवाली के एक गांव की युवती की प्रेमी ने पूरी दुनिया उजाड़ दी। शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही उसके घर का गहना भी पार कर दिया। शादी का जब युवती ने दबाव बनाया तो साफ-साफ इंकार कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।पश्चिमशरीरा के एक गांव की युवती ने पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए बताया कि पांच साल पहले पड़ोसी गांव के अविनाश सिंह से उससे मुलाकात हो गई। इसके बाद मोबाइल पर बातचीत होने लगी। लंबे समय तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। प्रेमी ने शादी करने का प्रस्ताव दिया। इस पर वह राजी हो गई। शादी के झांसे में आकर अविनाश सिंह ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं अपनी समस्या बताकर उसके घर के चोरी छिपे जेवर भी मंगा लिए। कई बार उसने नकदी र...