Kausambi News: शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया यौन शोषण
कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: शादी का झांसा देकर करारी इलाके की एक महिला से पड़ोसी युवक ने करीब आठ साल तक दुराचार किया। बाद में वादे से मुकर गया। विवाह का दबाव बनाने पर जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कयम कर पुलिस ने अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है। करारी क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि उसके पति की करीब दशक भर पहले मौत हो चुकी है। आरोप है कि पति की मौत के बाद पड़ोसी नकुल पुत्र भैयालाल संपर्क में आया। शादी करने का झांसा देकर उसने यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आए दिन दुराचार करता था। पत्नी की तरह रखता था। इधर बीच पीड़िता ने विवाह करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी वादे से पलट गया। गाली-गलौज करते हुए कहीं भी शिकायत पर जानलेवा धमकी अलग दी। परेशान पीड़िता ने रविवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। थाना प्रभारी संजय सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.