कौशाम्बी, जुलाई 14 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के छोटी मौली निवासी नसीम अहमद उर्फ मुन्ना पुत्र फुज्जा उर्फ निजाम उद्दीन ने करारी-भरवारी मार्ग पर नेवारी गांव में चूड़ी की दुकान खोल रखी है। नसीम की मां चूड़ी की दुकान में बैठती हैं। सोमवार को करीब एक बजे दो बाइक से चार युवक नसीम की मां के पास पहुंचे। सोने के जेवर साफ करने का झांसा देकर उनको अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद उनके सोने के दोनों टप्स उतरवा लिया। इसी बीच मौका पाकर बाइक सवार युवक भाग निकले। इसकी जानकारी नसीम को हुई तो वह भागकर दुकान पहुंचा। इसके बाद मामले की जानकारी करारी थाना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- Firozabad News: बाइक सवार टप्पेबाज दो महिलाओं के कुंडल लेकर भागे करारी थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...