कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के भदवां में रहने वाली स्टाफ नर्स को साइबर शातिरों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इसके बाद प्रलोभन और फिर धमकी देकर उससे 2.30 लाख रुपये ठग लिए। घटना के करीब महीने भर बाद मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भदवां निवासी रीना पुत्री सियाराम ने बताया कि वह एंबुलेंस सेवा में स्टाफ नर्स है। सात अगस्त 2026 को भिन्न-भिन्न समय पर अंजान नंबर से उसके पास फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद का नाम आकाश बताया व कहा कि वह विदेश में अच्छी नौकरी करता है। झांसे में लेकर आरोपी ने स्टाफ नर्स का पता भी पूछ लिया। इसके बाद बेशकीमती गिफ्ट भेजने का झांसा दिया।

इंसानियत का धोखा दूसरे दिन किसी शातिर ने डिलीवरी ब्वॉय बनकर फोन किया। कहा कि मुंबई एयरपोर्ट पर गिफ्ट रखा है। डिलीवरी देने के लिए 15 हजार रुपये देने...