Kausambi News: शहीदों के सम्मान अभियान में बच्चों ने जाना बापू का योगदान
कौशाम्बी, अगस्त 1 -- Kausambi News: ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) नेवादा के प्राथमिक विद्यालय तिलगोड़ी में शनिवार को 'एक कदम शहीदों के सम्मान की ओर' अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. रामनेवाज सिंह ने कहा कि आजादी शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। नई पीढ़ी का दायित्व है कि वह उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा का संकल्प ले। उन्होंने बताया कि एक से 15 अगस्त तक विद्यालय में प्रतिदिन किसी न किसी अमर शहीद के जीवन और योगदान से विद्यार्थियों को परिचित कराया जाएगा। कार्यक्रम के तहत शनिवार को विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, सत्य, अहिंसा और स्वदेशी आंदोलन में उनके योगदान की जानकारी दी गई। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.