कौशाम्बी, जुलाई 16 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के गिरिया खालसा गांव की श्रीदेवी पत्नी भइयालाल ने बताया कि 14 जुलाई की रात उसका बेटा बहोरेलाल घर पर मौजूद था। तभी गांव के भइया पुत्र भुल्लू व वीरेंद्र पुत्र नत्थू आकर उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर युवक पर जबरन शराब पीने का बनाया दबाव, इनकार करने पर लहूलुहान कर भागे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...