कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: जिला आबकारी अधिकारी ने अवगत कराया है कि 15 अगस्त के दिन देशी शराब/ कंपोजिट मदिरा एवं भांग की समस्त फुटकर एवं थोक मदिरा अनुज्ञापन तथा एफएल-16/17 की समस्त दुकानें बंद रहेंगी। इस बंदी के लिए अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिफल देय नहीं होगा। उन्होंने सभी आबकारी निरीक्षकों को आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...