Kausambi News: शमशाबाद में विधि-विधान से की गई भगवान श्रीगणेश की पूजा
कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- Kausambi News: शमशाबाद गांव में भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना के लिए शनिवार शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। इसके बाद भगवान गणेश की शोभा यात्रा निकाली गई। शमाशाबाद में स्थापित गणेश पूजा पंडाल में शनिवार शाम भक्तों ने विधिविधान से भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। भक्तों ने जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ शोभायात्रा में हिस्सा लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: गणेश पूजा महोत्सव के बाद शहर में निकली भव्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.