कौशाम्बी, जुलाई 23 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के क्यामुद्दीनपुर गांव में गुरुवार दोपहर शटरिंग लगाते वक्त एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। दरअसल, सरिया ऊपर से गुजरे हाईटेंशन विद्युत तार में छू गया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कोखराज थाना क्षेत्र के मारुफपुर अमहा गांव का 27 वर्षीय संतोष कुमार पटेल पुत्र मिश्रीलाल मजदूरी करता था। गुरुवार की दोपहर वह क्यामुद्दीनपुर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लगा रहा था। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजरे हाईटेंशन बिजली के तार में छू गई। परिणाम हुआ कि मजदूर करंट की चपेट में आकर चीख पड़ा और छह पर ही गिर पड़ा। साथी श्रमिक आननफानन ई-रिक्शा बुलाकर उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ...