कौशाम्बी, अगस्त 26 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार रात दुर्गा भाभी सभागार में समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। एसपी सत्यनारायण प्रजापत की अध्यक्षता में हुई बैठक में मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी एवं एएसपी अमिता सिंह समेत सभी मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।एसपी ने महिला पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश देते हुए उन्होंने जिले की प्रमुख बाजारों, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर और संवेदनशील स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वाॅड की नियमित गश्त और चेकिंग कराने को कहा। अराजकतत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए। महिला बीट आरक्षियों को गांव और वार्डों में शक्ति ...