कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: पिपरी थाने के मनौरी बाजार स्थित पंचायत भवन कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नेतृत्व में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष संजीव केसरवानी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी और वरिष्ठ महामंत्री नीरज बनारसी ने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। कार्यक्रम में पहुंचे पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह का बाजार के व्यापारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। व्यापारियों ने बाजार की सुरक्षा और प्रशासन से जुड़ी समस्याओं से थाना प्रभारी को अवगत कराया। इस दौरान बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। एसओ विकास सिंह ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि मनौरी बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ...